मृतक के परिजनों को पूर्व मुखिया एवं समाजसेवियों ने किया मदद , Former chief and social workers helped the relatives of the deceased
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड के कराईकेला पंचायत के पूर्व मुखिया राजेंद्र मेलगांडी एवं समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई के सौजन्य से कराईकेला पंचायत के डुबसूरी गांव में मृतक नामसी गाग…
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड के कराईकेला पंचायत के पूर्व मुखिया राजेंद्र मेलगांडी एवं समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई के सौजन्य से कराईकेला पंचायत के डुबसूरी गांव में मृतक नामसी गागराई के परिवार को आर्थिक मदद प्रदान दिया गया। इस मौके पर पूर्व मुखिया राजेंद्र मेलगांडी ने कहा कि बिगत दोनों डुबसूरी गांव में बीमारियों से 50 वर्षीय नामसी गागराई की मृत्यु हो गई थी।
उनके परिवार की स्थिति बहुत ही दयनीय होने के कारण उन परिवारों को क्रिया कर्म के लिए आर्थिक मदद किया गया .उन्होंने कहा कि कराईकेला पंचायत ही नहीं अन्य पंचायत में भी जरूरतमंद लोगों को हर संभव मदद किया जाएग।
इस मौका पर ग्राम मुण्डा श्यामलाल गागराई, नन्दलाल पुर्ती, प्रदीप बोदरा, लक्ष्मण गागराई, दुर्गा मेलगांदी, कोंदलो , शकर गागराई सनातन पूर्ति ,रूबी गागराई, मुखी, मारकुश गागराई, रामराय सामड समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ