ईचागढ़। ईचागढ़ - सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के कुटाम गांव में गुरुवार को स्थानीय विधायक सविता महतो ने उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास नारियल फोड़कर व शिलापट्ट अनावरण कर किया। पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत करीब 55 लाख की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण कराया जाएगा। स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण होने से सुदुरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
शिलान्यास के दौरान ग्रामीणों ने जर्जर हो चुका आगसीया कुटाम सड़क का जल्द से जल्द मरम्मती कराने का मांग भी विधायक से किया। वहीं विधायक सविता महतो ने बताया कि करीब 55 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण होने से लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दूर्गा पूजा के बाद कई मुख्य सड़कों का शिलान्यास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ओर भी कई उप स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण कराया जाएगा। मौके पर सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ उरांव, पंसस प्रतिनिधि अनिल सिंह, मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा सिंह मुण्डा, झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबलु महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, अमित सिन्हा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment