Gua

जीवित्पुत्रिका जितिया व्रत महिलाओं के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया , Jivitputrika Jitiya fast celebrated with enthusiasm by women

गुवा । गुवा व आस पास क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में जीवित्पुत्रिका जितिया व्रत महिलाओं के द्वारा एकजुट होकर मनाया गया। गुवा के न्यू कॉलोनी में पंडित लक्ष्मण उपाध्याय की अध्यक्षता में महिलाएं एकजुट होक…

 जीवित्पुत्रिका जितिया व्रत महिलाओं के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया , Jivitputrika Jitiya fast celebrated with enthusiasm by women


गुवा
। गुवा व आस पास क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में जीवित्पुत्रिका जितिया व्रत महिलाओं के द्वारा एकजुट होकर मनाया गया। गुवा के न्यू कॉलोनी में पंडित लक्ष्मण उपाध्याय की अध्यक्षता में महिलाएं एकजुट होकर जितिया व्रत में शामिल दिखी।पूजा करा रहे पंडित लक्ष्मण उपाध्याय ने बताया कि सनातन धर्म में जीवित्पुत्रिका पर्व का विशेष महत्व है। इस व्रत को करने से संतान की आयु लंबी होती है। साथ ही पुत्र को आरोग्य जीवन प्राप्त होता है। इस व्रत में महिलाएं 24 घंटे तक अनवरत निर्जला उपवास रखती हैं।


जितिया व्रत पूजा विधि: स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें । इसके बाद भगवान जीमूतवाहन की पूजा करें। इसके लिए कुशा से बनी जीमूतवाहन की प्रतिमा को धूप-दीप, चावल, पुष्प आदि अर्पित करें। पंडित लक्ष्मण उपाध्याय ने बताया कि जीवित्पुत्रिका व्रत पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ​पश्चिम बंगाल में का विशेष पर्व है। इस दिन महिलाएं संतान प्राप्ति की कामना से 24 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही यह व्रत संतान की खुशहाली और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना से भी रखा जाता है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280