CKP

प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर किया घायल, प्रेमिका अस्पताल में भर्ती, आरोपी को लोगों ने जमकर पीटा, किया पुलिस के हवाले, The lover attacked the girlfriend with a knife and injured her, the girlfriend was admitted to the hospital, the accused was beaten badly by the people and handed over to the police.

चक्रधरपुर।  प्रेमिका का जुदाई से खपा प्रेमी ने जान लेने की नियत से प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज चल रहा …

प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर किया घायल, प्रेमिका अस्पताल में भर्ती, आरोपी को लोगों ने जमकर पीटा,  किया पुलिस के हवाले, The lover attacked the girlfriend with a knife and injured her, the girlfriend was admitted to the hospital, the accused was beaten badly by the people and handed over to the police.

चक्रधरपुर। प्रेमिका का जुदाई से खपा प्रेमी ने जान लेने की नियत से प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी युवक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पोकाम गांव में बुधवार सुबह युवती अपने घर के पास बर्तन धो रही थी।

इसी दौरान संजय बेहरा नामक युवक ने हाथ में धारदार भुजाली लेकर आया और युवती के पेट में जान मारने की नियत से हमला कर दिया। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी। बाद में लहूलुहान युवती को घायल अवस्था में उसे जगन्नाथपुर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उस युवती का इलाज चल रहा है। इधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। बाद में आरोपी प्रेमी भी घायल अपनी प्रेमिका को देखने के लिए मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए आया।

जिस पर लड़की के जीजा और उसके सहयोगी ने युवक को पकड़ लिया। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर जगन्नाथपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर  घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरोपी संजय बेहरा युवती के साथ प्रेम करता था। बाद में उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया था। इसके बाद फिर युवती किसी कारण बस प्रेमी को छोड़कर वापस अपने घर आ गई थी। जिससे नाराज होकर घटना को अंजाम दिया। इधर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है साथ ही पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280