saraikela

सरायकेला : तलवारबाजी मामले में पुलिस ने 16 लोगों को किया गिरफ्तार, तीन की हालत अभी भी गंभीर, Seraikela: Police arrested 16 people in fencing case, condition of three still critical.

सरायकेला।  सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के दिवानसाही में रिंकी दित व ममता देहुरी पक्ष के बीच राशन दुकान में ग्राहकों की खींचातानी को लेकर सोमवार को तलवारबाजी हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों से करीब सात से …

सरायकेला : तलवारबाजी मामले में पुलिस ने 16 लोगों को किया गिरफ्तार, तीन की हालत अभी भी गंभीर, Seraikela: Police arrested 16 people in fencing case, condition of three still critical.

सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के दिवानसाही में रिंकी दित व ममता देहुरी पक्ष के बीच राशन दुकान में ग्राहकों की खींचातानी को लेकर सोमवार को तलवारबाजी हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों से करीब सात से आठ लोग घायल हुए थे। इस मामले में सरायकेला पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। रिंकी दित के पक्ष के 15 व ममता देहुरी के पक्ष से एक लोग की गिरफ्तारी हुई है। मारपीट व एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने के मामले में रिंकी दित व ममता देहुरी की ओर से एक दूसरे के खिलाफ सरायकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मारपीट के मामले में रिंकी दित पक्ष के तीन लोग गंभीर रुप से घायल है जिनका इलाज रिम्स में चल रहा है।

यहां बता दें कि दिवानसाही के रहने वाले स्व गुलु देहुरी का परिवार व स्वरूप दित के परिवार के साथ काफी दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद का कारण दुकानदारी के दौरान ग्राहकों को अपनी ओर खींचना बताया जा रहा है। दुकानदारी के विवाद पर सोमवार सुबह दोनों परिवार के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों परिवारों के सदस्यों को हल्की चोटें आयी थी। सोमवार शाम करीब चार बजे मारपीट ने हिंसक रूप ले लिया। जिससे तलवार, लाठी डंडे से एक दूसरे पर हमला करने लगे। 

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280