दो व्यक्ति की हत्या का आरोपी पीएलएफआई नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल, PLFI Naxalite accused of murder of two persons arrested by police, sent to jail
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित आनंदपुर थाना क्षेत्र में डबल मर्डर हत्याकांड का आरोपी पीएलएफआई नक्सली जोसेफ गुडिया उर्फ लादेन को पुलिस ने गिरफ्तार का जेल भेज दिया। घटना के संबंध में…
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित आनंदपुर थाना क्षेत्र में डबल मर्डर हत्याकांड का आरोपी पीएलएफआई नक्सली जोसेफ गुडिया उर्फ लादेन को पुलिस ने गिरफ्तार का जेल भेज दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीएलएफआई के एरिया कमाण्डर सुजीत कुमार राम उर्फ साहु जी के द्वारा अपने दो सहयोगियों का हत्या कर उनका शव को पतियार मंगरा दोहा नाला के पास दफनाने की बात स्वीकार किया गया था एवं उसके निशानदेही पर उक्त दोनो शव को प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के उपस्थिति में बरामद किया गया था। उक्त काण्ड में जोसेफ गुड़िया उर्फ लादेन फिरार चल रहा था।
इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष शेखर गुप्त सूचना मिला था कि पीएलएफआई नक्सली जोसेफ गुड़िया उर्फ लादेन जो फरार चल रहा है वह आनन्दपुर एवं बानो थाना क्षेत्र के सीमावार्ती घाट बाजार में मोटरसाईकिल से घुम रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक महोदय, प० सिंहभूम, चाईबासा के आदेशानुसार एक छापामारी दल का टीम गठन किया गया एवं छापामारी दल द्वारा घेरा बन्दी करते हुए उक्त प्राथमिकी अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम : जोसेफ गुडिया उर्फ लादेन उम्र 32 वर्ष, पिता संतोष गुड़िया, सा० काईन, थाना गुदड़ी, जिला प0 सिंहभूम, चाईबासा।
बरामदगी : नीले रंग का पैशन प्रो मोटरसाईकिल ( निबंधन संख्या JH09K 4242) छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी।
छापामारी दल में यह शामिल : पुलिस निरीक्षक श्री फागु होरो, अंचल निरीक्षक मनोहरपुर अंचल ,पु०अ०नि० विकास दुबे, थाना प्रभारी आनन्दपुर थाना , पु०अ०नि० देवानन्द कुमार आनन्दपुर थाना एवं आनन्दपुर थाना सशस्त्र बल के पुलिसकर्मी।



टिप्पणियाँ