टाटा स्टील फाउंडेशन ने महिलाओं संघ निकाली नशा मुक्ति अभियान रैली, लोगों को किया जागरूक, Tata Steel Foundation women's association took out drug de-addiction campaign rally, made people aware
गुवा । शुक्रवार को टाटा स्टील फाउंडेशन के तरफ से दिशा ट्रेनिंग में भाग लेने वाली स्वयं सहायता समूह की दीदियों के द्वारा नशा मुक्ति अभियान नोवामुंडी में निकला गया। यह अभियान टोरेटापा गांव से नोवामुंडी …
गुवा। शुक्रवार को टाटा स्टील फाउंडेशन के तरफ से दिशा ट्रेनिंग में भाग लेने वाली स्वयं सहायता समूह की दीदियों के द्वारा नशा मुक्ति अभियान नोवामुंडी में निकला गया। यह अभियान टोरेटापा गांव से नोवामुंडी बाजार तक निकाला गया। जिसमे लगभग 100 स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने हिस्सा लिया। यह अभियान युवाओं को नशे की तरफ बढ़ते देखते हुए निकला गया।
इस अभियान को सुदृढ़ रूप से सफल बनाने हेतु टाटा स्टील फाउंडेशन की तरफ से यूनिट लीड तुलसीदास गणवीर,मुखिया लक्ष्मी देवी, जलसहिया कंचन देवी,सीता तिरिया तथा हेमी नायक का सहयोग रहा। यह अभियान हर महीने निकला जाएगा ताकि नोवामुंडी को नशा मुक्त बनाया जा सके।



टिप्पणियाँ