GTS

घाटशिला में बदहाल बिजली आपूर्ति से नहीं मिल रही निजात, उपभोक्ता परेशान, There is no relief from the poor power supply in Ghatshila, consumers are worried.

घाटशिला।  घाटशिला एवं इसके आसपास के क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली काफी दिनों से जारी है। मेंटेनेंस के नाम पर घंटे बिजली का गुल रहना एक बड़ी समस्या बन गई है। घंटों लगातार बिजली कट से घाटशिला के व्याप…

 घाटशिला में बदहाल बिजली आपूर्ति से नहीं मिल रही निजात, उपभोक्ता परेशान,  There is no relief from the poor power supply in Ghatshila, consumers are worried.


घाटशिला। 
घाटशिला एवं इसके आसपास के क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली काफी दिनों से जारी है। मेंटेनेंस के नाम पर घंटे बिजली का गुल रहना एक बड़ी समस्या बन गई है। घंटों लगातार बिजली कट से घाटशिला के व्यापारी से लेकर यहां के सभी लोग काफी परेशान है। गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई में काफी दिक्कत हो रही है। बावजूद इन सभी के यहां के विधायक एवं सांसद हाथ पैर हाथ धरे बैठे हुए हैं।

बिजली सुचारू रूप से मिल सके कहीं से कोई भी अच्छी पहल नहीं की जा रही है। शाम होते ही तीन-चार घंटे लगातार बिजली गुल होने से व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात है कि दुर्गा पूजा को कुछ दिन बचे है, लेकिन इस समय भी बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार मेंटेनेंस के नाम पर बिजली की कटौती की जा रही है।

इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा में निर्वाध तरीके से बिजली की आपूर्ति हो सके इसके लिए मरम्मत कराई जा रही है जिसके कारण लोड सेटिंग की जाती है। इस संबंध में स्थानीय जिला पार्षद कर्ण सिंह ने कहा की विद्युत विभाग द्वारा आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा हेतु मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा की संबंधित अधिकारी से वार्ता हुई उन्होंने कहा है की जल्द दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से किया जाएगा।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280