इस बार दुर्गा पूजा पर मौसम देगा साथ, न गर्मी और न ही बारिश की किचकिच,This time the weather will support you on Durga Puja, neither heat nor rain will bother you.

दुर्गा पूजा पर इस बार मौसम मेहरबान रहेगा। गर्मी नहीं लगेगी और वर्षा नहीं होगी। मंद-मंद पछुआ हवा से मौसम मजेदार बना रहेगा। देवी मां का दर्शन करने और मेला देखने के लिए लोग शाम से देर रात तक शहर में आते…

इस बार दुर्गा पूजा पर मौसम देगा साथ, न गर्मी और न ही बारिश की किचकिच,This time the weather will support you on Durga Puja, neither heat nor rain will bother you.


दुर्गा पूजा पर इस बार मौसम मेहरबान रहेगा। गर्मी नहीं लगेगी और वर्षा नहीं होगी। मंद-मंद पछुआ हवा से मौसम मजेदार बना रहेगा। देवी मां का दर्शन करने और मेला देखने के लिए लोग शाम से देर रात तक शहर में आते हैं।
मौसम विभाग की माने तो रात का मौसम हल्की ठंड के साथ सुहाना बना रहेगा। लंबे समय बाद ऐसे मौसम का साथ मिलने वाला है। नहीं तो अक्सर ऐसा होता था कि मेला देखने आने वाले लोग गर्मी से तर-बतर रहते थे। शरीर से निकलता पसीना मेले का मजा ही खराब कर देता था। इसके अलावा, बारिश की किचकिच में मेला देखने लोग निकलते ही नहीं थे। इस बार ऐसा नहीं होगा। तापमान जहां सामान्य रहेगा, वहीं गिरावट की ओर भी मुखातिब रहेगा। दुर्गा पूजा में लोग मौसम का खूब लुत्फ उठाएंगे। हल्की गति से मंद-मंद पछुआ हवा बहेगी। तापमान में गिरावट होगी। रात में हल्की ठंड लगेगी।


Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280