Jamshedpur

जब तक झारखंड में सुड़ी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त नहीं होगा तब तक होगा आंदोलन : सनत म॔डल , There will be agitation until Suri caste gets the status of Scheduled Caste in Jharkhand: Sanat Madal

जमशेदपुर।  सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर गांव में राष्ट्रीय सूड़ी समाज के गम्हरिया प्रखंड समिति के द्वारा आत्माराम मंडल के अध्यक्षता में एक सूड़ी एकता सम्मेलन संपन्न हुई। जि…

 जब तक झारखंड में सुड़ी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त नहीं होगा तब तक होगा आंदोलन : सनत म॔डल , There will be agitation until Suri caste gets the status of Scheduled Caste in Jharkhand: Sanat Madal

जमशेदपुर। सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर गांव में राष्ट्रीय सूड़ी समाज के गम्हरिया प्रखंड समिति के द्वारा आत्माराम मंडल के अध्यक्षता में एक सूड़ी एकता सम्मेलन संपन्न हुई। जिसमें अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं उसी गांव के स्वर्गीय समाज सेवियों का तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी सम्मानित अतिथि एवं पंचायत समिति से लेकर जिला परिषद तक साथ ही साथ ग्राम प्रधानों को गुलदस्ता देखकर सम्मानित किया गया।


जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल प्रदेश, महामंत्री अमीन मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु मंडल, प्रदेश महिला महामंत्री रीता मंडल, जिला परिषद पिंकी मंडल, जिला परिषद शंभू मंडल, सरायकेला खरसावां जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष मुन्ना मंडल, पूर्व मुखिया लखीचरण मंडल, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष दिलीप मंडल, शिक्षिका रंजीता मंडल, शिक्षिका प्रतिमा मंडल आदि ने सभा को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल ने सभी को एकजुट होकर अनुसूचित जाति के मांग को लेकर आंदोलन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा जब तक अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता है तब तक हम लोग आंदोलन करेंगे और हम लोग अनुसूचित जाति का दर्जा लेकर ही रहेंगे। अगर हमें अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त न हो तो उग्र आंदोलन होगा। 


सभी वक्ताओं ने समाज को एकजुट करने पर बल दिया एवं कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए गम्हरिया प्रखंड समिति को धन्यवाद दिए। दिसंबर महीना को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में ऐतिहासिक सुड़ी एकता महासम्मेलन का आयोजन करने पर सभी ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया एवं अपना सहमति दिए। जिसमें मुख्य रूप से श्रीमती जमुना मंडल, प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल, प्रदेश महामंत्री अमीन मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु मंडल, जिला परिषद श्रीमती पिंकी मंडल, जिला परिषद शंभू मंडल, प्रदेश महिला महामंत्री रीता मंडल, पूर्वी सिंभूम जिला अध्यक्ष दिलीप मंडल, सरायकेला खरसावां जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष मुन्ना मंडल, युवा जिला अध्यक्ष विश्वनाथ मंडल, महिला जिला अध्यक्ष प्रभा मंडल, जिला महामंत्री कार्तिक मंडल, जिला मंत्री कृष्णा मंडल गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष बृहस्पति मंडल, महामंत्री रंजीत मंडल, उपाध्यक्ष तपन मंडल, उपाध्यक्ष अजय मंडल, मंत्री मिहिर मंडल, मंत्री अरुण मंडल, गणेश चंद्र मंडल, रमाकांत मंडल, आदित्य मंडल, काशीनाथ मंडल, परमेश्वर मंडल, धीरन मंडल, प्रकाश मंडल, अर्जुन मंडल, छबिलाल मंडल, श्याम चंद मंडल, जितेंद्र मंडल स मेत भारी संख्या में महिला पुरुष एवं समाज के गणमान्य प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित थे। सभा का संचालन रंजीत मंडल एवं धन्यवाद ज्ञापन मिहिर मंडल द्वारा किया गया।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280