CKP

तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बडाबम्बो की टीम बना विजेता, Three-day cricket competition was organized, Badabambo team became the winner.

चक्रधरपुर।  चक्रधरपुर प्रखंड के हाथीबाड़ी मैदान में कोरोना क्रिकेट क्लब दुधकुंडी के सौजन्य से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के फाइनल मैच सह पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य …

तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बडाबम्बो की टीम बना विजेता,  Three-day cricket competition was organized, Badabambo team became the winner.

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के हाथीबाड़ी मैदान में कोरोना क्रिकेट क्लब दुधकुंडी के सौजन्य से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के फाइनल मैच सह पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई, विशिष्ट अतिथि पिछड़ी मोर्चा संयोजक जय जगरनाथ प्रधान, मजदूर नेता सह समाजसेवी सिकंदर जामुदा, आजसू जिला उपाध्यक्ष दिनेश महतो,पंसस अजित प्रधान उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में कुल 24 टीम हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला बडाबम्बो क्रिकेट क्लब एवं महादेव इलेवन के बीच खेला गया। निर्धारित ओवर में महादेव इलेवन ने मात्र 17 रन ही बना पाई। बडाबम्बो क्रिकेट क्लब निर्धारित ओवर में 18 रन बना कर 9 विकेट से विजेता बना। विजेता एवं उपविजेता को मुख्य अतिथि ड़ॉ विजय सिंह गागराई ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।

पुरुस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुये डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि क्रिकेट एक अंतरराष्ट्रीय खेल है। इस खेल से यहां के खेलाड़ी अपनी केरियर बना सकते हैं।आज पूरे भारत देश मे सभी जगह क्रिकेट खेला जाता है। झारखंड सरकार भी खेलाडियों को बेहतर खेलने के लिये हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें मंच की जरुरत है। 

खिलाड़ियों को मंच दिलाने के लिए हर सम्भव मदद किया जायेगा, ताकि खिलाड़ी क्षेत्र का नाम रौशन कर सकें। वहीं मौके पर आयोजक चंद्र देव महतो, दीप चंद्र महतो आशुतोष महतो, प्रदीप महतो, लखीन्द्र महतो, यशवंत महतो, आकाश महतो, विशाल गिरी, नेहुल महतो, संजय महतो, रोहित महतो, संदीप महतो, सत्या महतो, शभु चरण महतो, सादो बोदरा, अमित बोदरा, निराकर केराई, रामराय सामड, अनमोल महतो, बलराम प्रधान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280