CKP

खेल को बढ़ावा देने के लिए समाजसेवी डा. विजय सिंह गागराई ने खिलाड़ियों को बांटे फुटबॉल, To promote sports, social worker Dr. Vijay Singh Gagrai distributed footballs to the players.

चक्रधरपुर।  खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डा. विजय सिंह गागराई ने कुलीतोड़ांग पंचायत के तुईयां गांव के खिलाड़ियों को फुटबॉल प्रदान किया। इस मौके पर पंचायत के उप मुखिय…

 खेल को बढ़ावा देने के लिए समाजसेवी डा. विजय सिंह गागराई ने खिलाड़ियों को बांटे फुटबॉल,  To promote sports, social worker Dr. Vijay Singh Gagrai distributed footballs to the players.

चक्रधरपुर। खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डा. विजय सिंह गागराई ने कुलीतोड़ांग पंचायत के तुईयां गांव के खिलाड़ियों को फुटबॉल प्रदान किया। इस मौके पर पंचायत के उप मुखिया कुतलु ओमोंग भी मौजूद थे। मौके पर उप मुखिया व मौजूद खिलाड़ियों ने इसे लेकर समाजसेवी डा. विजय सिंह गागराई के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर समाजसेवी डा. विजय सिंह गागराई ने कहा कि हमारे सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी है।

सही मंच नहीं मिलने के कारण प्रतिभाओं को सामने का अवसर प्राप्त नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए वे प्रयासरत है। खेल में झारखंड का देश-विदेश में नाम रौशन कर रहा है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को समय-समय पर प्रशिक्षण कराने की भी उनकी योजना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी को पहचान मिल सके। इस मौके पर तुईया गांव के फुटबॉल खिलाड़ी तुरी संवैया,पांडेया ओमोंग,टोन जामुदा,सिकुर ओमोंग,पांडु ओमोंग, लालू बोदरा, नारायण जामुदा, संजय ओमोंग,पोरेन जामुदा,मोजो सिंह ओमोंग, गोविंद ओमोंग,लुगदी ओमोंग मौजूद थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280