Kiriburu

दुर्गोत्सव के अवसर पर बच्चों के लिए आयोजित हुए कई प्रकार के प्रतियोगिताएं, Various types of competitions were organized for children on the occasion of Durga Utsav,

कुकडु।  नीमडीह प्रखंड अंतर्गत मुरु गांव में दुर्गोत्सव के नवमी के शुभ अवसर पर ग्रामीण बच्चों के लिए कई प्रकार के प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया। आयोजित प्रतियोगिता  कार्यक्रम में बच्चों द्वारा उत्कृष्ट…

 दुर्गोत्सव के अवसर पर बच्चों के लिए आयोजित हुए कई प्रकार के प्रतियोगिताएं, Various types of competitions were organized for children on the occasion of Durga Utsav,


कुकडु। नीमडीह प्रखंड अंतर्गत मुरु गांव में दुर्गोत्सव के नवमी के शुभ अवसर पर ग्रामीण बच्चों के लिए कई प्रकार के प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया। आयोजित प्रतियोगिता  कार्यक्रम में बच्चों द्वारा उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर नगद राशि सहित अन्य प्रकार के पुरस्कार से सम्मानित भी किया किया गया।


कार्यक्रम पर मटकी तोड़ ,म्यूजिकल चेयर, मोमबत्ती जलाव, नृत्य प्रस्तुति सहित कई प्रकार के प्रतियोगिताएं पूजा कमेटी की ओर से आयोजित किया गया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो ने कहा कि पूजा, पर्व, त्यौहार व मेला झारखंड वासियों की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इन अवसरों पर देवी देवताओं के पूजा के साथ सामाजिक भाईचारा बढ़ती है। 

बच्चों के लिए कार्यक्रम रखने का हमारे मुख्य उद्देश्य  मेला - त्यौहारों के मौके पर एक दूसरे बच्चे आपस में मिलना सामाजिक सद्भावना को बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि हिंदू शास्त्र के अनुसार दुर्गा पूजा का उत्सव बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत के रुप में मनाया जाता है। मौके पर पूजा कमिटी के सदस्य, ग्रामीण दर्शक सहित प्रतिभागी बच्चे उपस्थित रहे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280