Chaibasa

मतकमहातु में जीजीएमएसएसबीजे फुटबॉल टुर्नामेंट शुरू, 60 टीमें ले रही हैं भाग, महिला टीम भी शामिल, GGMSSBJ football tournament starts in Matkamhatu, 60 teams are taking part, women's team also included,

चाईबासा।  सदर प्रखंड के मतकमहातु (महुलसाई) में सोमवार को जीजीएमएसएसबीजे फुटबॉल टुर्नामेंट शुरू हुआ। मतकमहातु की कोल्हान फुटबॉल एकेडमी तत्वावधान में आयोजित ओपेन फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज आयोजन समिति क…

मतकमहातु में जीजीएमएसएसबीजे फुटबॉल टुर्नामेंट शुरू, 60 टीमें ले रही हैं भाग, महिला टीम भी शामिल, GGMSSBJ football tournament starts in Matkamhatu, 60 teams are taking part, women's team also included,

चाईबासा। सदर प्रखंड के मतकमहातु (महुलसाई) में सोमवार को जीजीएमएसएसबीजे फुटबॉल टुर्नामेंट शुरू हुआ। मतकमहातु की कोल्हान फुटबॉल एकेडमी तत्वावधान में आयोजित ओपेन फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा उदघाटन मैच की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हुआ।

टुर्नामेंट में कुल 60 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें 48 टीमें पुरूषों की है। चार टीमें महिलाओं की है। इसके अलावे 40+ आयुवर्ग में 8 टीमें भाग ले रही हैं। यानी यह टुर्नामेंट तीन वर्गों में खेली जा रही है। आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष चाहत देवगम ने बताया कि यह टुर्नामेंट लगातार चार दिनों तक चलता रहेगा। 26 अक्तूबर को फाईनल खेल होगा. पुरस्कार के रूप में खस्सी के अलावे नगद राशि भी दी जायेगी। टुर्नामेंट के सफल संचालन के लिये वोलंटियरों की भी तैनाती की गयी है।


इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष-सह-दिऊरी डाडू देवगम उर्फ चंद्रमोहन देवगम, सचिव पप्पू देवगम, कोषाध्यक्ष चाहत देवगम, उप-कोषाध्यक्ष राजेश देवगम, संरक्षक बोस गोप, धर्मराज देवगम, विक्रम देवगम, गंगाराम देवगम, चुन्नू देवगम, सुरेश देवगम, मंगल सिंह देवगम उर्फ होन बाबू, विकास, विक्की, जोगेन, किरण देवगम समेत बड़ी संख्या में दर्शक भी मौजूद थे।


Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280