चांडिल। नौरंगराय सूर्या देवी सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर चांडिल में अध्ययनरत पांच छात्राओं को कुमुदिनी देवी प्रेरणा कोष छात्रवृत्ति के तहत गुरुवार को 20-20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह छात्रवृति विद्यालय की ओर से प्रतिवर्ष कक्षा 6 से 10 तक पढ़ने वाली सभी छात्राओं दी जाती है। गुरुवार को विद्यालय के प्राचार्य और उप प्राचार्य ने सभी चयनीत छात्राओं को छात्रवृति की राशि सौंपी। कुमुदिनी देवी प्रेरणा कोश छात्रवृत्ति का चेक पाकर सभी छात्राएं प्रसन्न थीं। चयनित छात्राओं ने अपने अभिभावकों की ओर से विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment