Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

गरीबों का बीच पूर्व विधायक ने 40 लोगों में बांटा कंबल, कहा ठंड से बचने के लिए करें गर्म वस्त्रों का उपयोग, Former MLA distributed blankets among the poor among 40 people, said to use warm clothes to avoid cold


चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के भालुपानी पंचायत के डोमरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में ग्रामीणों की एक बैठक शिक्षक डेबीड खालखो कि अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रुप से पूर्व विधायक सह भाजपा नेता शशिभूषण सामाड उपस्थित थे। बैठक में ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं से पूर्व विधायक को अवगत कराएं। तत्पश्चात पूर्व विधायक श्री सामड ने कहा कि गांव और समाज के विकास के लिए शिक्षित होना चाहिए। अपने लोग जब उच्चतम पदों पर बैठेंगे, तभी हमारे लिए सोचेंगे। 

यह तभी संभव होगा, जब हमारे बच्चे पढ़ाई करेंगे। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि बच्चों के शिक्षा के प्रति ध्यान दें, उन्हें नियमित स्कूल भेजे। वहीं शिक्षित युवाओं से अनुरोध किए कि गांव के छोटे छोटे बच्चों को पढ़ने में मदद करें, उन्हें पढ़ाएं। श्री सामड ने कहा कि अब ठंड बढ़ने लगा है। खास कर पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए सतर्कता की जरुरत है।  ठंड से बचने के लिए गर्म वस्त्रों का उपयोग करना जरुरी है। उन्होंने गांव की जो समस्या है उसके समाधान के लिए उपायुक्त को पत्र लिखने की बात कही। 

ग्रामीणों ने छह महीने से खराब पड़े बिजली ट्रांसफार्मर की जानकारी दिए। जिसके लिए पूर्व विधायक ने विभाग से वार्ता का आश्वासन दिए। बैठक में उपस्थित 40 वृद्ध व्यक्तियों के बीच पूर्व विधायक श्री सामड ने कंबल का वितरण किए। कंबल मिलने पर वृद्ध गरीब लोग काफी खुश हुए। 

मौके पर मुख्य रुप से जर्मन केराई, लखन मेलगांडी, मंगल बोदरा, केदार बानरा, बिष्णु कुरली, जोगा लुगुन, मकर गागराई, कुंवर करमा, चिरलु केराई, सीनी जोंकों, राई केराई, सुमीकुई गागराई, बुधनी केराई, शुरु गागराई, मासुरी गागराई आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU