Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

हो भाषा प्रतियोगिता परीक्षा 14 केंद्रों में कुल 1810 विद्यार्थी शामिल हुए, A total of 1810 students appeared in the Ho language competition examination in 14 centres.


चक्रधरपुर। जोमषुईम (आदिवासी नववर्ष ) के शुभ अवसर पर आयोजित हो भाषा बिडऊ बादाबादी (हो भाषा प्रतियोगिता परीक्षा ) 2023 का आयोजन रविवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह परीक्षा एसएस प्लस 2 हाइ स्कूल सोनुआ, मारवाड़ी प्लस 2 हाई चक्रधरपुर, मधुसूदन महतो हाई स्कूल, रोलाड़ी उवि रोलाडीह, टाटा कॉलेज चाईबासा, डीपीएस कॉलेज चाईबासा, प्लस टू उवि पुरुनियां, प्लस टू 2 उवि मांझारी, मिडिल स्कूल अंधारी, प्लस टू हाई स्कूल जागरनाथपुर, हाइ स्कूल कोटगाड़, कशी साहू कॉलेज सरायकेला, प्लस टू हाइ स्कूल खरसावां, एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरु होकर 12 बजे समाप्त हुआ। 


यह प्रतियोगिता एडवांस एवं बेसिक लेवब में किया गया है। दोनों लेवल के टॉप 10 विद्यार्थियों को आगामी 13 दिसंबर 2023 को चक्रधरपुर के बांझीकुसुम मैदान में आयोजित आदिवासी नववर्ष सह सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम में पुरस्कार दिया जायगा। साथ ही चिन्हित स्टूडेंट को सांत्वना पुरस्कार दिया जायगा। विदित हो कि यह प्रतियोगिता के तहत हो भाषा एवं लिपि के साहित्य को बढ़ावा देने को लेकर आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता में 14 केंद्रों में कुल 1810 विद्यार्थी शामिल हुए। 

प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह बनरा, सचिव अनंत कुमार हेमब्रोम, कोषाध्यक्ष टाटाराम समड, दंसार बोदरा, दोराई हसदा, मिडिया प्रभारी मथुरा गागराई, घनश्याम समड, नंदी कोड़ा, सुनीता चम्पीया, गोला, मालती, बरुन, शुशीला हेस्सा, मुचिया समड, एवं अन्य साथियों के मेहनत के बाद सफल रहा है। अब 13 दिसंबर 2023 को जोमषुईम बंझीकुसुम की तैयारी अब जोरों से चलेगी।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU