Jamshedpur

बारीडीह गुरुद्वारा में गुरु नानक देव जी का 554 वां प्रकाश पर्व मना, 554th birth anniversary of Guru Nanak Dev Ji celebrated in Baridih Gurudwara

एक बाबा अकाल रूप, दूजा रबाबी मरदाना जमशेदपुर। बारीडीह गुरुद्वारा साहिब में गुरु नानक देव जी का 554 वां प्रकाश पर बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्री अखंड पाठ के भोग के उपरांत बीबा प्रभजोत कौर, बीबा…

बारीडीह गुरुद्वारा में गुरु नानक देव जी का 554 वां प्रकाश पर्व मना, 554th birth anniversary of Guru Nanak Dev Ji celebrated in Baridih Gurudwara



एक बाबा अकाल रूप, दूजा रबाबी मरदाना

जमशेदपुर। बारीडीह गुरुद्वारा साहिब में गुरु नानक देव जी का 554 वां प्रकाश पर बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्री अखंड पाठ के भोग के उपरांत बीबा प्रभजोत कौर, बीबा जेसिका कौर और बीबा तरनजीत कौर ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। हजारों की संख्या में लोगों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक शुकराना अदा किया और श्रद्धा के साथ लंगर ग्रहण किया।


इस मौके पर बहादुर बागान निवासी परमजीत सिंह एवं चरणजीत कौर की डॉक्टर पुत्री बीबा रजनीश कौर को गुरु घर की ओर से सिरोपा भेंट किया गया। प्रिंसिपल जसवीर कौर गिल, कमलजीत सिंह गिल, झामुमो बीबी कमलजीत कौर गिल, प्रधान कुलविंदर सिंह, चेयरमैन करतार सिंह एवम मोहन सिंह, महासचिव सुखबिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह तरसिक्का,  अवतार सिंह सोखी, साधु सिंह, सविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह गिल, बलदेव सिंह, पूर्व प्रधान जसपाल सिंह, गुरचरण सिंह, महेंद्र सिंह, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान दविंदर कौर देबा, महासचिव दलजीत कौर, निर्मल कौर, सतनाम कौर, नरिंदर कौर आदि सेवा में लगे हुए थे।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280