Gua

राजाबेड़ा, छोटानागरा का जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र बड़ी दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण, The dilapidated Anganwadi center of Rajabeda, Chotanagra is inviting a major accident.

गुवा । छोटानागरा एवं राजाबेड़ा गांव में स्थित जर्जर आंगनबाड़ी केन्द्र भवन में गरीब व मासूम बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। दोनों जर्जर भवनों का हिस्सा टूटकर गिरने से कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। गांव के कई …

राजाबेड़ा, छोटानागरा का जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र बड़ी दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण, The dilapidated Anganwadi center of Rajabeda, Chotanagra is inviting a major accident.

गुवा। छोटानागरा एवं राजाबेड़ा गांव में स्थित जर्जर आंगनबाड़ी केन्द्र भवन में गरीब व मासूम बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। दोनों जर्जर भवनों का हिस्सा टूटकर गिरने से कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। गांव के कई ग्रामीण आंगनबाड़ी केन्द्र के इन जर्जर भवनों को देख डर से अपने-अपने बच्चों को यहां भेजने से अब मना करने लगे हैं। इस संबंध में छोटानागरा पंचायत की मुखिया मुन्नी देवगम ने कहा कि यह सही है कि दोनों आंगनबाड़ी केन्द्र काफी जर्जर हैं। 

प्लास्टर व भवन का हिस्सा समय-समय पर टूटकर गिरता रहता है। केन्द्र में दरवाजा व खिड़कियां भी नहीं हैं। ग्रामीण इसकी शिकायत हमसे अनेकों बार कर चुके हैं। इन दोनों केन्द्र को जाकर देखा है। कई बार मनोहरपुर के तत्कालीन बीडीओ, विधायक व सांसद से लिखित व मौखिक शिकायत की गई है, लेकिन अब तक इस दिशा में सकारात्मक कार्य नहीं हुआ। 

पिछले दिनों योजना चयन अभियान के क्रम में भी ग्रामीणों ने ग्रामसभा से इन केन्द्र के निर्माण की स्वीकृति दी है। पहले भी अनेकों बार नया आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण हेतु लिखा गया है। अब देखना है कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है अथवा कोई बड़ी घटना घटने का इंतजार करता है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280