अफगानिस्तान ने लगाई जीत की हैट्रिक, नीदरलैंड को 7 विकेट से हराते हुए सेमीफाइनल की रेस में खुद को किया शामिल, Afghanistan scored a hat-trick of wins, defeated Netherlands by 7 wickets and entered the race for the semi-finals.
खेल। मोहम्मद नबी की दमदार गेंदबाजी के बाद रहमत शाह व कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी से अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स को 7 विकेट से हरा दिया। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 34वें मैच में …
खेल। मोहम्मद नबी की दमदार गेंदबाजी के बाद रहमत शाह व कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी से अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स को 7 विकेट से हरा दिया। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 34वें मैच में नीदरलैंड्स की टीम टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन के स्कोर पर सिमट गई थी। अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड को 7 विकेट से हराने के साथ ही सेमीफाइनल की रेस में खुद को शामिल कर लिया है।
अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में चौथी और लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस तरह अंकतालिका में अफगानिस्तान की टीम ने 8 अंकों के साथ पाकिस्तान को 5वें पायदान से नीचे धकेलते हुए अपना कब्जा जमा लिया है। अब सेमीफाइनल की रेस और भी ज्यादा दिलचस्प हो गई है। हालांकि अगले 2 मैचों में अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है, लेकिन इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी 3 बड़ी टीमों को हराने के बाद अफगान टीम को हल्के में लेने की गलती दोनों में से कोई भी टीम नहीं करना चाहेगी।


टिप्पणियाँ