Bihar

भीषण ट्रेन दुर्घटना टली, पुरी जयनगर एक्सप्रेस बन जाती बर्निंग ट्रेन! यात्रियों में मचा हड़कंप, A horrific train accident was averted, Puri Jaynagar Express would have become a burning train! There was panic among the passengers,

बिहार।  बिहार बक्सर में भीषण ट्रेन दुर्घटना की बात से अभी तक लोग ऊपर ही नहीं पाए थे कि एक और भीषण ट्रेन दुर्घटना टलने से हड़कंप मच गया है। हावड़ा-दिल्ली रूट पर सिमुलतला और घोरपड़ान रेलवे स्टेशन के कोट…

भीषण ट्रेन दुर्घटना टली, पुरी जयनगर एक्सप्रेस बन जाती बर्निंग ट्रेन! यात्रियों में मचा हड़कंप, A horrific train accident was averted, Puri Jaynagar Express would have become a burning train! There was panic among the passengers,

 
बिहार। बिहार बक्सर में भीषण ट्रेन दुर्घटना की बात से अभी तक लोग ऊपर ही नहीं पाए थे कि एक और भीषण ट्रेन दुर्घटना टलने से हड़कंप मच गया है। हावड़ा-दिल्ली रूट पर सिमुलतला और घोरपड़ान रेलवे स्टेशन के कोटरवा जंगल के पास से शुक्रवार की सुबह गुजर रही थी पूरी-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन इसी दौरान ट्रेन के ड्राइवर ने देखा ओवरहेड वायर में भीषण आग लगी हुई है ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर उसको रोक नहीं पाया और ट्रेन ओवरहेड तार को और प्रभावित करते खंभे के रॉड को तोड़ते हुए आगे जाकर खड़ी हो गई।

इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। संयोग से आग ट्रेन तक नहीं पहुंची और बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद ट्रेन में सफर कर रहे हैं यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के ड्राइवर आर बेसरा ने सिमुलतला के ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर महेश कुमार को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल अधिकारी जांच में जुट गए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जिसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन बाधित होने की खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के बाद अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। पाटलिपुत्र एक्सप्रेस सिमुलतला रेलवे स्टेशन पर और हावड़ा मोकामा एक्सप्रेस घोरपाड़न स्टेशन के पास खड़ी कर दी गई। हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेल लाइन के जसीडीह-किउल रेलखंड पर अप मेन लाइन में ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है। पिछले 5 घंटे से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है। परिचालन को सामान्य कराने के लिए रेलकर्मी लगातार जुटे हुए है। बताया जाता है कि पूरी-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन जमुई से आ रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ और पुरी जयनगर ट्रेन बर्निंग ट्रेन होते-होते बची।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280