LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

श्री सत्य साईं बाबा का मनाया गया 98वें जन्मोत्सव, निकली नगरसंकीर्तन, 98th birth anniversary of Shri Satya Sai Baba was celebrated, Nagarsankirtan took place,


उमड़ी भक्तों के भीड़, 98 गरीबों का बीच वितरण किया गया चादर

चक्रधरपुर। श्री सत्य साईं बाबा के 98वें जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को  रेलनगरी चक्रधरपुर के पांच मोड समीप श्री सत्य साईं मंदिर परिसर में श्री सत्य साईं सेवा समिति चक्रधरपुर शाखा के तत्वावधान में कई धार्मिक अनुष्ठान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अहले सुबह ओंमकाराम, सुप्रभातम और नगरसंकीर्तन निकाली गई। नगर संकीर्तन मंदिर परिसर से निकलकर पांच मोड, रेलवे स्टेशन, रनिंग रूम, रेलवे अस्पताल, रेलवे इंस्टिट्यूट, रेलवे क्षेत्र होते हुए पांच मोड के रास्ते पुनः मंदिर पहुंची।


नगर संकीर्तन में शामिल भक्तों द्वारा बाबा की जयकार करते हुए क्षेत्र भक्ति में हो गए। इसके बाद मंदिर में महाआरती एवं भजन प्रस्तुत की गई। वहीं दिव्या ध्वजारोहण, श्री सत्यनारायण भगवान का कथा, भजन कीर्तन, कौशल विकास कार्यक्रम के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया। जिसके बाद विशेष नारायण सेवा एवं प्रसाद वितरण, नारायणों को नए 98 चादर वितरण किया गया।


संध्या में 98 दीयों की रोशनी आदि कार्यक्रम की गई। मौके पर एम मुरली कृष्ण, जी रवि कुमार, अशोक कुमार, राजीव प्रधान, पी कल्याणी, संतोष महतो, कोमोदी, पी विनाक्षी, प्रशांति शाह आदि महिला- पुरुष का योगदान रहा. मौके पर काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment