LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

एसआर रुंगटा बी-डिविजन लीग, 2023-24,एकतरफा मुकाबले में फ्रेंडस क्लब को पराजित कर स्टूडेंट क्लब सेमीफाईनल में, SR Rungta B-Division League, 2023-24, Student Club advances to semi-finals by defeating Friends Club in a one-sided match.


चक्रधरपुर। 
जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग के तीसरे सेमीफाईनल मैच में स्टूडेंट क्लब चाईबासा ने फ्रेंडस क्लब चाईबासा को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से पराजित कर सेमीफाईनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। वहीं फ्रेंडस क्लब की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई। बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टूडेंट क्लब चाईबासा ने निर्धारित तीस ओवर में मात्र चार विकेट खोकर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया। 

सबसे अच्छी बल्लेबाजी तौसिफ एहसान ने की जिसने चार चौकों एवं चार छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में विकेटकीपर बल्लेबाज शुभम गुप्ता ने पाँच चौकों एवं एक छक्का की सहायता से 44 रन, कप्तान मो० वसीम ने दो चौकों एवं तीन छक्कों की मदद से 32 नाबाद रन, सोएब अहमद ने 25 रन, सजरुल होदा ने 24 रन एवं मो० साकिब ने 16 रन बनाए। फ्रेंडस क्लब की ओर से अखिलेश यादव, सुभाष जोंको, साहिल थापा एवं अभय मिश्रा को एक-एक विकेट प्राप्त हासिल हुआ। 

जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंडस क्लब चाईबासा की पूरी टीम 22.2 ओवर में मात्र 95 रन पर लुढ़क गई। इस टीम की ओर से उद्घाटक बल्लेबाज अखिलेश यादव ने 23 रन, शुभेन्दु सेनगुप्ता ने 19 रन, वीर सिंह बानरा ने 12 रन तथा वैभव गौर ने 10 रन बनाए।अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया। 

स्टूडेंट क्लब की ओर से तेज गेंदबाज़ उत्कर्ष सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने पाँच ओवर के मात्र छः रन देकर चार खिलाड़ियों को चलता किया। मनीष ने 13 रन देकर दो विकेट तथा कप्तान मो० वसीम ने 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए। अतुल एवं कैफ जमील को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। कल चौथे एवं अंतिम क्वार्टर फाईनल मैच में रायवल क्लब गुवा का मुकाबला नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ा जामदा से होगा।

No comments:

Post a Comment