भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जलाया पुतला, BJP Mahila Morcha burnt the effigy of Chief Minister Nitish Kumar,
चक्रधरपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुर्गावती बोइपाई की अध्यक्षता में महिला मोर्चा ने चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। बता दें …
चक्रधरपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुर्गावती बोइपाई की अध्यक्षता में महिला मोर्चा ने चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। बता दें कि बिहार विधानसभा में जातिगत गणना के दौरान हुए आर्थिक सर्वेक्षण पर अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला पुरूष के शारीरिक संबंधों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।
महिलाएं उनके बयान के कारण शर्मसार हुई है.इस मोके पर महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुर्गावती बोइपाई ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में आपत्तिजनक बयान दिया। लोकतंत्र में इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता। इससे महिलाएं उनके बयान के कारण शर्मसार हुई है हमें तो ऐसा प्रतीत होता है कि नीतीश कुमार की जुबान ही नहीं दिमाग भी ख़राब हो गया है।
प्रदेश एस टी मोर्चा उपाध्यक्ष गीता बालमुचु ने कहा कि एक मुख्यमंत्री का सदन में ऐसा बयान सदन में बेशर्मी की सारी हदें कर गई या नितीश कुमार पागल हो चुके हैं और अगर बिहार की महिलाएं इनका इलाज नहीं कर पा रही है तो हम झारखंड की महिलाएं रांची में कांके के पागलखाना में उनका दिमाग का इलाज करवाएंगे और ऐसे मुख्यमंत्री को पद पर रहने की जरूरत नहीं है नीतीश कुमार कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा ने कहा कि “सीएम नीतीश कुमार की बात सबने सुनी। उन्होंने अमर्यादित भाषा बोली. सदन में उनकी बात सुनकर सभी शर्मिंदा हो गए थे। उनका दिमाग सही नहीं है, संतुलन खो दिया है। वो सीएम पद पर रहने लायक नहीं हैं। महिला मोर्चा के पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस मोके पर भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सतीश पुरी,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुर्गावती बोईपाई, प्रदेश एस टी मोर्चा उपाध्यक्ष गीता बालमुचू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन झा, जिला महामंत्री प्रताप कटियार, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा,जिला मीडिया प्रभारी विप्लव सिंह, शूमन गगराई, रायमुनी कुंटीया ,अनीता सुमरई, सुखमती बिरुआ, सुमन बिरूआ,रूपा सिंह दास,अंजना देवी, बाबुराम लागूरी,मणिकांत पोद्दार, एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ