Jamshedpur

कोल्हान से बिहार, उत्तर प्रदेश आना -जाना होगा आसान, गोमतीनगर (लखनऊ)-मालतीपाटपुर (पुरी) छठ स्पेशल चलेगी चाईबासा होकर ,

जमशेदपुर। कोल्हान से बिहार और उत्तर प्रदेश आने जाने वाले यात्रियो के लिए राहत वाली खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे ने छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए गोमतीनगर( लखनऊ) – मालतीपाटपुर (पुरी) के लिए स्…

कोल्हान से बिहार, उत्तर प्रदेश आना -जाना होगा आसान, गोमतीनगर (लखनऊ)-मालतीपाटपुर (पुरी) छठ स्पेशल चलेगी चाईबासा होकर ,

जमशेदपुर। कोल्हान से बिहार और उत्तर प्रदेश आने जाने वाले यात्रियो के लिए राहत वाली खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे ने छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए गोमतीनगर( लखनऊ) – मालतीपाटपुर (पुरी) के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है।

अधिसूचना के मुताबिक गाङी संख्या 05068/67 गोमती नगर (लखनऊ) – मालतीपाटपुर (पुरी) छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन फिलहाल चार ट्रिप किया जाएगा। गोमतीनगर से प्रत्येक गुरुवार को 9 नवंबर से 30 नवंबर तक और मालतीपाटपुर से 11 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगा। यह ट्रेन का परिचालन गोरखपुर, भटनी, मऊ, जौनपुर, वाराणसी, डी डी यू, सासाराम, डेहरी, गया, कोडरमा, पुरुलिया, चाईबासा, कटक, भुवनेश्वर के रास्ते होगा।

यह ट्रेन आने जाने के क्रम में 38 स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन आने जाने के क्रम मे गोमती नगर, बाराबंकी,गोण्डा,मनकापूर जंक्शन, बस्ती खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर,भटनी ,बेल्थरा रोड,मऊ, ओङिहार,जौनपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय , सासाराम, डेहरी ऑनसोन, गया, कोडरमा,गोमो ,महुदा, भोजूडीह, आनारा, पुरूलिया, चांडिल,कांड्रा, सीनी, राजखरसंवा, चाईबासा, डांगोवापोसी, वांशपोनी, केन्दुझरगढ, जाजपुर केन्दुझर रोड, जखपुरा कटक, भुवनेश्वर और खोरधारोड के रास्ते होगा।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280