Mumbai

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को धमकी देनेवाला आरोपित तेलंगाना से गिरफ्तार, Accused who threatened Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani arrested from Telangana,

मुंबई । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को लगातार पांच धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले आरोपित को महाराष्ट्र पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान गणेश रमेश वनपारधी के रूप में की गयी…

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को धमकी देनेवाला आरोपित तेलंगाना से गिरफ्तार, Accused who threatened Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani arrested from Telangana,


मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को लगातार पांच धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले आरोपित को महाराष्ट्र पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान गणेश रमेश वनपारधी के रूप में की गयी है। पुलिस ने आरोपित को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपित को 08 नवम्बर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मुकेश अंबानी के ई-मेल पर एक हफ्ते के अंदर पांच ई-मेल आये थे। 

मेल का जवाब न देने पर पहले 20 करोड़ रुपये फिर 200 करोड़ और 400 करोड़ की फिरौती मांगी गयी और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। मुकेश अंबानी को पहला धमकी भरा ई-मेल पिछले हफ्ते मिला था। इसके बाद 31 अक्टूबर और 01 नवम्बर को दो और ई-मेल भेजे गये। पहले मेल को नजरअंदाज करने पर दूसरा ई-मेल भेजा गया और 20 करोड़ की जगह 40 करोड़ की मांग की गयी थी।

इसके बाद पांच दिनों में मेल की संख्या और फिरौती की रकम बढ़ती गयी। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और साइबर क्राइम डिपार्टमेंट ने जांच शुरू की। ई-मेल ट्रेस करने के बाद पुलिस ने आरोपित को तेलंगाना से गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस गिरफ्तार आरोपित गणेश वनपारधी से गहन पूछताछ कर रही है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280