Gua

बड़ाजामदा में नहीं हुई छठ घाटों की सफाई, छठ व्रतियों ने समाजसेवी छठ घाट की सफाई की की मांग, Cleaning of Chhath ghats was not done in Barajamda, Chhath devotees demanded cleaning of Chhath ghat by social workers.

गुवा । बड़ाजामदा बाजार स्थित छठ घाट की सफाई नहीं होने के कारण छठवर्तियों ने बड़ाजामदा में छठ घाट की सफाई करने की मांग उद्योगपति एवं समाजसेवी संजू शारदा से की मांग। ज्ञात हो की बड़ाजामदा में दो जगह छठ …

बड़ाजामदा में नहीं हुई छठ घाटों की सफाई, छठ व्रतियों ने समाजसेवी छठ घाट की सफाई की की मांग, Cleaning of Chhath ghats was not done in Barajamda, Chhath devotees demanded cleaning of Chhath ghat by social workers.

गुवा। बड़ाजामदा बाजार स्थित छठ घाट की सफाई नहीं होने के कारण छठवर्तियों ने बड़ाजामदा में छठ घाट की सफाई करने की मांग उद्योगपति एवं समाजसेवी संजू शारदा से की मांग। ज्ञात हो की बड़ाजामदा में दो जगह छठ की पूजा होती है। पहले बाजार स्थित नाले में तथा दूसरा उढिशा बॉर्डर के समीप कांडे नाला मैं की जाती है। इन दोनों छठ घाटों की साफ सफाई बड़ाजामदा के उद्योगपति सह समाजसेवी संजू शारदा के द्वारा की जाती है। 


घाटों की सफाई के साथ-साथ पूरे रास्ते लाइट की व्यवस्था, छठ व्रतियों की महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए घेराबंदी, सड़कों पर पानी का छिड़काव, सुप डाला लेकर पैदल चलने वाले छठ व्रतियों के लिए कालीन भी बिछाई जाती है। साथ ही छठ व्रतियों के साथ-साथ सामूहिक तौर पर टी स्टाल भी निःशुल्क की व्यवस्था की जाती है। इस संबंध में उद्योगपति सह समाजसेवी संजू शारदा के सहयोगी समाजसेवी संतोष प्रसाद उर्फ डेबरा ने आश्वस्त किया की बहुत ही जल्द दोनों छठ घाटों की सफाई एवं लाइट की व्यवस्था तथा सड़कों पर पानी का छिड़काव कर सड़कों पर पैदल चलने के लिए सड़क को भी दुरुस्त किया जाएगा।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280