मनोहरपुर से जमशेदपुर के लिए दो बस सेवा शुरू, यात्रियों में हर्ष, Two bus services started from Manoharpur to Jamshedpur, passengers happy
गुवा । मनोहरपुर से जमशेदपुर के लिए पहली बार दो बस सेवा शुरू की गई है। बस की सेवा शुरू हो जाने से यात्रियों में खुशी की लहर है। यह बस मां भवानी शंकर के नाम से चलेगी। और यह बस मनोहरपुर से सुबह 4:40 बजे …
गुवा। मनोहरपुर से जमशेदपुर के लिए पहली बार दो बस सेवा शुरू की गई है। बस की सेवा शुरू हो जाने से यात्रियों में खुशी की लहर है। यह बस मां भवानी शंकर के नाम से चलेगी। और यह बस मनोहरपुर से सुबह 4:40 बजे खुलेगी। जहां दूसरी बस सुबह 5:30 बजे जमशेदपुर के लिए रवाना होगी। यहां बस छोटानागरा से होते हुए बड़ाजामदा, नोवामुंडी, जगन्नाथपुर होते हुए चाईबासा सुबह 9:00 बजे पहुंचेगी। और यह बस चाईबासा से 9:30 बजे खुलकर 11:00 बजे दिन में जमशेदपुर पहुंचेगी।
वही वापसी में यह भवानी शंकर बस 11:00 बजे मनोहरपुर के लिए खुलेगी। और यह बस मनोहरपुर शाम 5:00 बजे पहुंचेगी। वहीं दूसरी बस शाम 6:00 बजे मनोहरपुर पहुंचेगी। ज्ञात हो कि इस रूट में एक भी बस नहीं चलने के कारण मनोहरपुर के यात्रियों को जमशेदपुर जाने के लिए ट्रेन पर निर्भर रहना पड़ता था। वही छोटानागरा गांव के लोगों को आने-जाने के लिए कोई बस सुविधा नहीं थी।
इसी को देखते हुए दो बस सेवा शुरू की गई है। इस दौरान बस का परिचालन आज से शुभारंभ कर दिया गया है। वही इस बस को रवाना करने के लिए छोटानागरा गांव के पूर्व जिला परिषद सदस्य बामिया मांझी,समाजसेवी रमेश गोप, वीरेंद्र साहू, बाबूलाल अग्रवाल, शंकर सोरेन, कांटे देवगम, महेंद्र तांती सहित अन्य मौजूद थे।

.jpeg)
टिप्पणियाँ