Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

डॉ नंदी ने गरीब महिला की आंख का नि:शुल्क किया ऑपरेशन, Dr Nandi operated a poor woman's eye for free

 


गुवा। सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल सारंडा एवं आसपास के गरीब मरीजों के लिये सदैव वरदान साबित हो रहा है। जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र की एक वृद्ध महिला लोदनी कुई पति बामिया पूर्ति, जिसके दोनों आखों से दिखाई नहीं दे रहा था। वह किसी का सहारा लेकर चल पाती थी, लेकिन आज सेल अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ नंदी जेराई द्वारा उक्त महिला का सेल अस्पताल किरीबुरु में एक आंख का सफल आपरेशन किया गया। 

महिला की आंख की पट्टी को 1 दिसम्बर को खोला जायेगा। डा नंदी जेराई ने बताया की महिला अत्यंत गरीब एवं आंख से दिखाई नहीं देने की वजह से चल-फिर नहीं पाती थी। उसका बेटा सेल की खदान में ठेका मजदूर है। उसे इलाज हेतु सेल अस्पताल लाया गया था। जहाँ जरूरी जाँच के बाद सेल प्रबंधन के सहयोग से आज मैने उसका निःशुल्क आपरेशन किया है। महिला स्वस्थ है। 

दो सप्ताह बाद दूसरे आंख का भी आपरेशन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन अपने प्रभावित गांव क्षेत्र के गरीबों का वर्षों से निःशुल्क इलाज करते आ रही है। उन्होंने भी अब तक सैकड़ों मरीजों का सफल ऑपरेशन किया है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template