Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai कान्स में छाया सोनिया बंसल का ‘राधा रानी’ अवतार Sonia Bansal's 'Radha Rani' avatar shines in Cannes

 



  • कान्स में दिखा सोनिया बंसल का देसी ग्लैमर
Mumbai (Anil Bedag)   ग्लैमर, फैशन और सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित मंचों में गिने जाने वाले 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार भारतीय संस्कृति की खूबसूरत छाप छोड़ती नजर आईं बिग बॉस 17 फेम अभिनेत्री सोनिया बंसल। अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के साथ सोनिया ने सिर्फ रेड कार्पेट पर कदम नहीं रखा, बल्कि भारतीय आध्यात्म, परंपरा और आधुनिक फैशन का ऐसा संगम पेश किया जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।


अपनी आगामी पर्यावरण आधारित फिल्म द लास्ट ब्रीथ का प्रतिनिधित्व करते हुए सोनिया बंसल ने मशहूर डिज़ाइनर डॉली जे द्वारा तैयार किए गए पेस्टल पिंक लहंगा-साड़ी फ्यूज़न आउटफिट में शाही अंदाज़ बिखेरा। सफेद फूलों की कढ़ाई, गोल्ड डिटेलिंग और सिर पर ओढ़ा गया शीयर दुपट्टा उनके पूरे लुक को राधा रानी से प्रेरित दिव्यता प्रदान कर रहा था। एमरल्ड और अनकट डायमंड ज्वेलरी, हाथों पर आलता, छोटी बिंदी और बालों में सजा मोरपंख उनके लुक को भारतीय पौराणिकता की अनोखी पहचान दे रहा था।


सोनिया ने कहा कि कान्स के रेड कार्पेट पर भारतीय संस्कृति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना उनके लिए गर्व का क्षण है। खास बात यह भी है कि उनकी फिल्म द लास्ट ब्रीथ सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि वनों की कटाई जैसे गंभीर पर्यावरणीय मुद्दे को भी सामने लाती है। इस फिल्म में उनके साथ शिव ठाकरे भी नजर आएंगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.