CKP

ट्रेक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत, Driver dies due to tractor overturning

चक्रधरपुर।  पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना अंतर्गत गुंडिदिरी घाटी के पास  ट्रैक्टर पलटने से घटनास्थल पर ड्राइवर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हैं गुदड़ी पुलिस घटना स्थल पर पहुं…

 ट्रेक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत, Driver dies due to tractor overturning

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना अंतर्गत गुंडिदिरी घाटी के पास  ट्रैक्टर पलटने से घटनास्थल पर ड्राइवर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हैं गुदड़ी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर में  चक्रधरपुर के एक ट्रेक्टर गुदड़ी की ओर जा रहा था। 

जब गाड़ी गुंडिदिरी घाटी के पास पहुंची तो ट्रैक्टर चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे गाड़ी घाटी के नीचे खाई में गिर गई। घटना में ट्रैक्टर में दब जाने के कारण ड्राइवर की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना  क्षेत्र से कारो नदी से रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर अवैध बालू का कारोबार किया जाता है।

सिर्फ चक्रधरपुर से 15 से 20 ट्रैक्टर रोजाना बालू लाने जाता है, लेकिन कहीं भी रोक-टोक नहीं होने के कारण धड़ल्ले से अवैध बालू का कारोबार किया जा रहा है। बताया जाता है कि शनिवार को जो ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वह भी बालू लाने जा रहा था. बरहाल यह जांच का विषय है। समाचार लिखे जाने तक मृतक चालक का नाम पता नहीं चल पाया, लेकिन जान का सूत्र बताते हैं कि मृतक और ट्रैक्टर चक्रधरपुर का हैं। बहरहाल घटना के बाद गुदड़ी पुलिस घटनास्थल पहुंचकर ट्रैक्टर के नीचे दबे ड्राइवर के शव को बाहर निकल कर बरामद किया। देर शाम हो जाने का कारण उसका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280