LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ इंडिया गुवा शाखा प्रबंधक की लापरवाही से साइबर अपराध के चंगुल में फंस रहे हैं खाताधारक, Due to the negligence of Bank of India Guava branch manager, account holders are getting caught in the clutches of cyber crime.


गुवा। गुवा बाजार स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक की लापरवाही से खाताधारकों के खाता से पैसे गायब हो रही है। ज्ञात हो कि आए दिन बैंक ऑफ़ इंडिया गुवा शाखा में खाता धारकों की खाते से अचानक पैसे गायब हो रहे हैं। जिसकी शिकायत खाता धारकों ने बैंक आफ इंडिया गुवा शाखा प्रबंधक से करने पर शाखा प्रबंधक द्वारा कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है। 

जिससे खाताधारक निराश होकर अपने घर लौट जाते हैं। ज्ञात हो कि पिछले 5 सालों से गुवा बाजार स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा में खाता धारक कई बार मोबाइल अपडेट करने के लिए दिया जाता है, परंतु मोबाइल को खाता से लिंक नहीं की जाती है। जिसके कारण खाता धारकों को कोई खाता से पैसे गायब होने का मैसेज उसके मोबाइल पर नहीं आ पाता है। इससे खाता धारकों को साइबर क्राइम हो जाने का भनक तक नहीं लग पाती है। 

साथ ही बैंक ऑफ़ इंडिया गुवा शाखा में पिछले 5 सालों से खाता अपडेट करने की मशीन खराब पड़ा हुआ है। खाता धारक अपने पासबुक को अपडेट करने के लिए बैंक लेकर जाता है, परंतु बैंक  प्रबंधक के द्वारा खाता की अपडेट तुरंत ना कर उसे कई महीने अपडेट करने में लगा दी जाती है। खाता अपडेट होने के बाद ही खाता धारकों को पता चलता है कि वह साइबर क्राइम के चंगुल में फंस गया है। 

खाता धारकों की मानना है कि साइबर क्राइम से संबंधित क्राइम को बढ़ावा देने में गुवा बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा प्रबंधक की है। अगर शाखा प्रबंधक खाता अपडेट करने तथा मोबाइल अपडेट करने में लापरवाही नहीं बरतती तो आज खाता धारकों की खाता से पैसे गायब होने का क्राइम खुद हद तक खत्म हो जाती। इससे पहली बार साइबर का शिकार होने से खाता धारक का मोबाइल में, तुरंत ही मैसेज आ जाता और वह अलर्ट हो जाता। ऐसी समस्या को देखते हुए पत्रकार संदीप कुमार प्रसाद के साथ हुई घटना को लेकर शाखा प्रबंधक के द्वारा यदि कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो बहुत ही जल्द गुवा बैंक आफ इंडिया शाखा प्रबंधक के ऊपर एफआईआर दर्ज करेगी।

No comments:

Post a Comment