गुवा। षिरजोन हो जनजातीय खेल महोत्सव तथा महाधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आदिवासी हो समाज युवा महासभा और आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से गाँव-गाँव समाज के लोगों को निमंत्रण दिया रहा है। नोवामुंडी प्रखंड के ठाकुरा,नुईया और लतारकुंदरीजूर एवं अन्य गाँव में बैठक के माध्यम से ग्रामीण मुण्डा, मानकी, दियूरी सहित अन्य गणमान्य लौगों की उपस्थिति में सभी ग्रामीणों को विभिन्न सांस्कृतिक खेल- कूद प्रतियोगिता में भाग लेने के से प्रेरित किया गया। नोवामुंडी में निर्धारित तीन दिवसीय षिरजोन हो जनजातीय खेल महोत्सव में होनेवाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और तालिका के बारे में लोगों को जानकारी दिया गया।
इधर चाईबासा में निर्धारित आदिवासी हो समाज महासभा का दो दिवसीय महाधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी ग्रामीणों को अपील किया गया। समाज के महाधिवेशन पर जन्म, मृत्यु, विवाह व पारंपरिक पर्व त्योहार एवं प्राकृतिक आस्था पर पूजा पद्धति जैसे महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने के सामाजिक फायदे को लेकर ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम, सदस्य चंद्रमोहन चातोम्बा, भीमसिंह चातोम्बा, मार्शल चांपिया, मुंडा दामु चांपिया, प्रशांत चांपिया,मदन चांपिया,टिसु देवगम, सुगड़ सिदु, कृष्णा चंद्र बोयपाई, राजेन्द्र बोयपाई, बबलु बोयपाई, ब्रजमोहन सिरका, मोहन सिरका, रोयाराम बोयपाई, बीरसिंह सिरका, विशाल बिरूवा, सुमन चांपिया, सामित्री चांपिया, धनेश चांपिया, जनक चांपिया, राजेश चांपिया, कानुराम चांपिया, बबलु चांपिया, मंगल चांपिया आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment