महिला कांस्टेबल ने छत से कुद कर की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी, Female constable committed suicide by jumping from the roof, sensation spread in the area,
जमशेदपुर। जमशेदपुर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है जहां एक महिला कांस्टेबल ने छत से कुद कर खुदकुशी कर ली है। यह मामला जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलमुरी पुलिस लाइन की है। इस घटना के बाद प…
जमशेदपुर। जमशेदपुर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है जहां एक महिला कांस्टेबल ने छत से कुद कर खुदकुशी कर ली है। यह मामला जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलमुरी पुलिस लाइन की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले में महिला कॉन्स्टेबल की खुदकुशी करने का खुलासा अब तक नही हो पाया है, बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल जमशेदपुर में ही पदस्थापित है और पूरे परिवार के साथ गोलमुरी पुलिस लाइन में रह रही थी।
इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 5:30 बजे वह छत पर गई और वहां से उसने छालांग लगा दी है। घटना की खबर मिलते ही सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां तुरंत महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने घर को सील कर दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



टिप्पणियाँ