पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन नक्सली गिरफ्तार, Police got big success, three Naxalites arrested,
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस व सीआरपीएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल भाकपा माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। साथ …
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस व सीआरपीएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल भाकपा माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही नक्सलियों की निशानदेही पर विस्फोटक बनाने का सामान सहित भारी मात्रा में अन्य सामान बरामद हुआ है।
बता दें कि पिछले 10 अक्टूबर से पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ विशेष ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुरक्षा बालों को जंगल में नक्सलियों के होने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और CRPF की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टोंटो थाना क्षेत्र के हुसीपी गांव से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए नक्सलियों में टोंटो थाना क्षेत्र के हुसीपी का डेबाय पुरती और जुरिया बहांदा उर्फ माटा और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बोयपाईससांग गांव का लेबिया बोईपाई शामिल है।



टिप्पणियाँ