चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के हुडंगदा पंचायत के ईचाहातु सिरकाटांड़ मैदान में झारखंड एसोसिएशन क्लब ईचाहातु के सौजन्य से तीन दिवसीय हॉकी एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका समापन मंगलवार को पुरुस्कार वितरण में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शशिभूषण सामड विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विजय सिंह गागराई, जीप सदस्य बसंती पूर्ती, मुखिया कुश पुरती मुख्य रूप से उपस्थित थे।
महिला हॉकी टीम में बांका टोला एवं एबीसी पारम के बीच फाइनल मुकावला हुआ। जिसमें निर्धारित समय में कोई टीम गोल नहीं कर पाई। जिसके बाद पेनल्टी सॉर्ट खेला गया। जिसमें बांका टोला 3 गोल से विजय बनी। वहीं फुटबॉल खेल में पुरुष टीम में जायरा साई एफसी एवं मांझी एकेडमी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। निर्धारित समय मे मांझी एकेडमी एक गोल दाग कर विजेता बना वहीं जायरा साई उपविजेता बना।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रथम पुरस्कार 30 हजार एवं दूसरे पुरुस्कार 20 हजार रुपये, तीसरा पुरस्कार 15 हजार दिए गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने कहा झारखंड में फुटबॉल खिलाड़ियों की कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ी देश-विदेश में खेल कर अपना क्षेत्र का परचम लहराया है। आज भी ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर मंच की आवश्यकता है। उन्होंने कहा खेल को खेल की भावना से खिलाड़ियों को खेलना चाहिए।
जीत और हार तो लगी है। हमें अपने मनोबल को ऊंचा रखने की जरूरत है। समाजसेवी विजय सिंह गागराई ने कहा झारखंड सरकार ऐसे खिलाड़ियों को चिन्हित कर उनका भविष्य सवार रही है। इतना ही नहीं खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के लिए बीच-बीच में प्रतियोगिताएं भी आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा खिलाड़ियों को बेहतर खेल खेलने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। कोल्हान में फुटबॉल एक लोकप्रिय खेल है।
खेल के माध्यम से भी खिलाड़ी नौकरी एवं ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं। मौके पर आदि आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर अध्यक्ष सोनाराम गागराई, मनोज गागराई, टापू गागराई, सुभाष टूटी,गुरुचरण मेलगांडी, मांगता गागराई, शंकर गागराई, राशिका मेलगांडी, चोकरो गागराई, सीताराम मेलगांडी, राजेश गागराई, मंगल बोदरा, राम बोदरा, परिनकान्त प्रधान समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment