चक्रधरपुर। रांची चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 पर मंगलवार की शाम पोटका में सड़क किनारे टहल रहे एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल ने टक्कर मारकर फरार हो गया। इससे हुआ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद तत्काल उन्हें इलाज के लिए रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के जमशेदपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पोटका निवासी सह गोल्डेन ऑक्स इंग्लिश स्कूल दंदासाई के क्लर्क किशोर विशाल रोज की तरह मंगलवार की शाम को अपने एक साथी के साथ सड़क किनारे टहल रहे था।
तभी एक अज्ञात बाईक उसे पीछे से धक्का मार फरार हो गया। इस दुर्घटना में वह चोट लगने से सड़क किनारे गिर पड़ा। जिसके बाद स्थानीय लोगों के मदद से उन्हें इलाज के लिए रेलवे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने इलाज उपरांत उसका दाहिना पैर टूटा पाया। वहीं गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिए। इधर सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे थे।
No comments:
Post a Comment