Garhwa

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित बैठक संपन्न, Meeting related to special brief revision of voter list concluded,

गढ़वा।  प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय में सीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित बीएलओ के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक…

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित बैठक संपन्न, Meeting related to special brief revision of voter list concluded,

गढ़वा। प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय में सीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित बीएलओ के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ होने से संबंधित जानकारी दी गई। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राम जी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आयोग से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित गतिविधियों के संपादन के लिए 2 सितंबर 2023 तक समय सीमा निर्धारित की गई है। 

इसके तहत आवश्यकता अनुसार छूटे हुए योग्य मतदाताओं का मतदाता सूची में शामिल करने तथा प्रपत्र 6, 7 एवं 8 को ससमय निष्पादन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी बीएलओ एवं संबंधित मतदान केंद्र के कर्मियों को जेंडर रेशीयो कम होने के कारण सभी लोगों को महिलाओं की संख्या बरकरार बनाने के लिए निर्देश दी गई। 

कहा कि अभी से ही अपने-अपने पोषक क्षेत्र के अधीनस्थ कार्य करने वाले बीएलओ घर-घर जाकर योग्य मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मृत व्यक्तियों को नाम हटाने एवं शुद्धिकरण करने का सख्त निर्देश दिया गया है। अंत में उन्होंने कहा अभी से ही इस कार्य में जुट जाएं। बैठक में बीपीआरओ परमानंद प्रसाद, पर्यवेक्षक सुमित्रा देवी, प्रभादेवी, सहित कंप्यूटर ऑपरेटर व संबंधित मतदान केंद्र के आंगनबाड़ी केंद्र की बीएलओ एवं कर्मी उपस्थित थे।


 

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280