कुख्यात अपराधी आदिल उर्फ निप्पो हथियार के साथ गिरफ्तार, Notorious criminal Adil alias Nippo arrested with weapon,
जमशेदपुर। जमशेदपुर की बिष्टुपुर थाना पुलिस ने एक बड़े अपराधी को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए कुख्यात अपराधी मोहम्मद आदिल उर्फ निप्पो को अरेस्ट कर लिया है। जिसकी…
जमशेदपुर। जमशेदपुर की बिष्टुपुर थाना पुलिस ने एक बड़े अपराधी को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए कुख्यात अपराधी मोहम्मद आदिल उर्फ निप्पो को अरेस्ट कर लिया है। जिसकी सूचना सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने दी। मामले की मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बीती रात सूचना मिली थी की बिष्टुपुर की खाओ गली में अपराधी मोहम्मद आदिल हथियार के साथ घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने बिना देरी किए टीम तैयार की, और इसकी गिरफ्तारी के लिए मौके पर पहुंची और आदिल को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है।



टिप्पणियाँ