Jamshedpur

ऑनलाइन जमशेदपुर इकाई की मासिक गोष्ठी हुई आयोजित, Online monthly seminar of Jamshedpur unit was organized,

महिला काव्य मंच, पूर्वी सिंहभूम इकाई की मासिक गोष्ठी आयोजित जमशेदपुर।  ऑनलाइन जमशेदपुर इकाई की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्ज्वलित कर माॅं शारदे का माल्यार्पण किया गया। …

ऑनलाइन जमशेदपुर इकाई की मासिक गोष्ठी हुई आयोजित, Online monthly seminar of Jamshedpur unit was organized,

महिला काव्य मंच, पूर्वी सिंहभूम इकाई की मासिक गोष्ठी आयोजित


जमशेदपुर। ऑनलाइन जमशेदपुर इकाई की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्ज्वलित कर माॅं शारदे का माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात आदरणीय विन्ध्वासिनी तिवारी के द्वारा शुद्ध मंत्रोंच्चारण से वातावरण गूॅंज उठा।तदंतर आदरणीय पूनम सिंह द्वारा सरस्वती वंदना सस्वर स्वर में प्रस्तुत किया गया। सरस्वती वंदना के उपरांत महिला काव्य मंच पूर्वी सिंहभूम इकाई की संरक्षिका रिम्मी वर्मा के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। 

एक से बढ़कर एक काव्य पाठ की प्रस्तुति दी गई साथ ही रीना सिन्हा द्वारा सुंदर मंच संचालन चार चाॅंद लगा दिया। कार्यक्रम में उपस्थित रचनाकारों के नाम लक्ष्मी सिंह रूबी, ममता कर्ण, शकुन्तला शर्मा, सविता सिंह मीरा, नीलम पेडीवाल, पूनम सिंह, सुष्मिता मिश्रा, रीना सिन्हा खुशबू बरनवाल 'सीपी ' सुदीप्ता जेठी रावत तथा वीणा कुमारी नंदिनी सहित सभी रचनाकारों ने सुमधुर स्वरों में अपनी कविता का पाठ किया जो मंच के लिए शोभनीय और सराहनीय रहा। सभी रचनाकारों की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल हुआ। कार्यक्रम के अंत में विन्ध्वासिनी तिवारी जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।


Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280