गुवा। संविधान दिवस के अवसर पर किरीबुरु थाना प्रांगण में थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा ने तमाम पदाधिकारियों व जवानों को भारतीय संविधान व कानून की शपथ दिलाई। उन्होंने यह शपथ दिलाया कि हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। संविधान की शपथ लेने वालों में एसआई रंजीत महतो, एसआई संजय सिंह, एसआई विपिन सिंह, एसआई अनूप घटक के अलावे चालक भारतेन्दु सिंह वअन्य जवान शामिल थे।
No comments:
Post a Comment