Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सेवानिवृत श्रमिक संघ की विभिन्न मांगों को लेकर जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने की बैठक, Zip President Lakshmi Suren held a meeting regarding various demands of retired labor union.


गुवा। गुवा रेलवे मार्केट में सेवानिवृत श्रमिक संघ की विभिन्न मांगों को लेकर सेवानिवृत सेल कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सेवानिवृत श्रमिक संघ के अध्यक्ष विश्वकेशन महापात्रों ने कहा कि बिना आवास खाली किए कंपनी के सेवानिवृत्त को उसका ग्रैजुएटिंग का पैसा जिस स्कीम के तहत किया गया है। इस स्कीम के तहत हम सभी अवकाश प्राप्त श्रमिकों को भी ग्रेजुएट का पैसा दिया जाए, जिस स्कीम के तहत सप्लाई या नोटशीट में काम करने वाले श्रमिकों का 60 साल पूरा हो जाने के बाद उसके आश्रित को नौकरी दी जाती है। 

साथ ही उनके आवास को उसके आश्रितों के नाम कर दी जाती है। इस स्कीम के अंतर्गत सेवानिवृत्त को भी नौकरी एवं आवास दी जाए। कार्पोरेट कार्यालय के आदेश के अनुसार कंपनी के इच्छुक श्रमिकों के सेवानिवृत्त उपरांत 2.5 लाख रुपए सेल कंपनी आवास आवंटन करें। नई दिल्ली के सेल कार्यालय के आदेश की प्रस्ताव के गुवा खान के सभी यूनियनों को हस्ताक्षर कर स्वीकृत दे दिया गया था। जिसका लाभ सेल के अन्य सेक्टर जैसे किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, बोलानी तथा बोकारो मैं लागू है। 

वैसे ही स्कीम के तहत गुवा सेल खदान में भी लागू की जाए। परंतु गुवा सेल प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत्त श्रमिकों को सेल के प्रावधानों से वंचित कर दिया गया है। इस पर जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि आप लोगों की मांगों को लेकर गुवा सेल प्रबंधन के साथ बैठक कर मांग की जाएगी। इस दौरान जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने गुवा सेल के मुख्य महा प्रबंधक कमल भास्कर के साथ बैठक करने जेनरल ऑफिस पहुंची। परंतु सीजीएम अपनी व्यवस्था के कारण बैठक किसी अन्य दिन करने के लिए कहा गया। 

उसके बाद जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन वापस लौट गई। बैठक में विश्वकेशन महापात्रों, मुरली दास, मुरली राउत, दासों तिरिया, नवीदत्त महापात्रों, बलदेव दास, मंगल लकड़ा, मंगल तुबीद, प्रेमजीत सिंह, बनारस प्रसाद, राम सिंह, मालो बिरुवा, बंशीधर तांती, हरिपदो दास, सोमरा मिंज, हरिया गोच्छाईत, ओलिवर तिर्की, गोपाल लोहार, गोपाल मिस्त्री, ओनामो तांती सहित अन्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU