LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

खेतों से मिट्टी काटकर धनगांव से कुपई तक बनाए जा रहे हैं सड़क, ग्रामीण नाराज, Road is being built from Dhangaon to Kupai by cutting soil from fields, villagers angry


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के धनगांव से कुपई तक 13.3 किलोमीटर सड़क का निर्माण करोड़ों रुपया से बन रहा है, लेकिन निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा खेतों को मिट्टी काटकर सड़क पर डाली जा रही है। जिससे खेतों में गड्ढे बन रहे हैं। खेतों में गड्ढे बनने से किसानों को खेती करने में परेशानी होगी और खेतों में जल जमाव होगा। जिससे ग्रामीण नाराज है। ग्रामीण आंदोलन के मूड में हैं। ग्रामीणों द्वारा बार-बार संवेदक से ऐसा नहीं करने कि बात कहीं, लेकिन ग्रामीणों को बात ना सुनने से ग्रामीण ने  इसकी शिकायत भाजपा नेता सह पूर्व विधायक शशिभूषण सामड से की।

ग्रामीणों की शिकायत पर गुरुवार को पूर्व विधायक शशिभूषण सामड संवेदक द्वारा बनाया जा रहा है सड़क का कार्य स्थल निरीक्षण किया। जहां उन्होंने देखा कि संवेदक द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर खेतों से मिट्टी उठाकर सड़क में डाली जा रही है। जिस खेत गड्ढे हो रहे हैं। जिससे किसानों को खेती करने में परेशानी होगी। इसके बाद कार्यस्थल पर मौजूद संवेदक से पूर्व विधायक श्री सामड ने कहा कि खेतों की कटाई कर मिट्टी लेने के बाद खेतों को अच्छी तरह से समतलीकरण किया जाए, ताकि आने वाले दिनों में खेती करने में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

इस दौरान पूर्व विधायक श्री सामड ने कहा कि ग्रामीण मजदूरों को सरकार द्वारा तय की गई मजदूरी दी जाए। कम मजदूरी देने की शिकायत मिलने पर उपायुक्त से शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखें और बेहतर क्वालिटी की सामग्री से सड़क का निर्माण करें। ग्रामीणों के लिए यह सड़क महत्वपूर्ण है.धनगांव से कुपई तक बनने बाली सड़क तीन पंचायत के साथ-साथ तीन प्रखंड को आपस में जोड़ता है। 

सड़क का निर्माण होने से कुलीताडाग, बाईपी व लोहरदा पंचायत के साथ-साथ चक्रधरपुर, खुटपानी व मनोहरपुर प्रखंड को वापस में जोड़ेगा। जिसमें 12 हजार ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। सड़क का निर्माण से रोबगा, धनगांव, कुलीताडाग, कोमाय, ईचाकुटी, ओटादीरी, कुपुई समेत विभिन्न गांव के ग्रामीणों को लाभ पहुंचेगा। मौके पर गणेश तांती के अलावा वैष्णवी इंट्रा प्रोजेक्ट रांची के संवेदक, मुंशी व अन्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment