LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर विजय सामड का हुआ स्वागत, Vijay Samad welcomed on being made MP representative


चक्रधरपुर। कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह प्रखंड अध्यक्ष विजय सामाड को "आपकी योजना-आपके सरकार-आपकी द्वार कार्यक्रम का सांसद  गीता कोड़ा के द्वारा प्रतिनिधि बनाएं जाने पर चक्रधरपुर प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा विजय सिंह सामड को गुलदस्ता और माला पहनाकर बधाई दिया गया सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर कांग्रेसियों में काफी हर्ष का माहौल है। 

इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि विजय सामड लगातार पार्टी और आम जनता की सेवा में लगे रहते हैं आज उनके नेतृत्व में प्रखंड में कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत हुई है और पिछले लगभग 3 वर्षों से भी ज्यादा समय से विजय सामड प्रत्येक बुधवार को प्रखंड कार्यालय के प्रागंण में जनता के हेल्प डेस्क लगातार उनकी समस्याओं को सुनते हैं और अविलंब उनका समाधान भी करते हैं। 

उनकी कार्यकुशलता को देखकर ही सांसद ने उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाया है। बधाई देने वाले पदाधिकारियों  प्रखंड उपाध्यक्ष सह होयोहातु पंचायत प्रभारी आर्यन हासदा, उपाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य गोविंद प्रधान,महासचिव सह भरनिया पंचायत प्रभारी भोलेनाथ बोदरा, महासचिव सह केन्दो पंचायत प्रभारी सतीश चन्द्र कोया, कोषाध्यक्ष सह सुरबुढ़ा पंचायत प्रभारी पूर्ण चंद्र मुखी, मंडल अध्यक्ष सपू मंडल, बाबू राम बोदरा, साधु चरण सामाड ,पुटु कांडेयांग आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment