Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया संविधान दिवस, Scheduled Caste Morcha celebrated Constitution Day


गुवा। अनुसूचित जाति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा की ओर से संविधान गौरव दिवस बहुत ही धूमधाम से जगन्नाथपुर विधानसभा के सारंडा मंडल किरीबुरू में अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष शंभू हाजरा के नेतृत्व में मनाया गया। इस दौरान श्री हाजरा ने उपस्थित लोगों को शपथ पढ़ाई गई। 

साथ ही भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उन्होंने संविधान के प्रति भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व, संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए और उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए और उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में 26 नवम्बर 1949 ई को एतद द्वारा इस संविधान को आत्मार्पित करते हैं। 

अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। इस दौरान मौके पर सारंडा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बिरू करुवा, मीडिया प्रभारी मनीष कुमार पासवान, सूरज करुवा, शिवकुमार गुप्ता, प्रफुल्लों महाकुड, मधुसूदन तुबिद, पिंकु सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU