गुवा। 22 सितंबर 2023 को मादेह लागुरी पति स्व० उदय लागुरी, सा०-बड़ापासेया टोला छोटा उदाजो, थाना-जेटेया जिला-प० सिंहभूम चाईबासा की हत्या दो अभियुक्त तुरी पुरती, पिता स्व० सुखराम पुरती गांव बड़ापासेया टोला छोटा उदाजो, थाना-जेटेया एवं दूसरा बोंज लागुरी उर्फ कोचेमोचे,पिता स्व० टेपोय लागुरी गांव टोन्टो टोला दिवरीसाई थाना-टोन्टो जिला प० सिंहभूम चाईबासा के द्वारा गला दबाकर कर दी गई थी। तथा उनके बॉया हाथ की कनिष्ट अंगुली को काट दिया गया था।
कांड की वादिनी मृतिका की पुत्री संजु लागुरी के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जेटेया पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ कर दी गई थी। हत्या जैसे गंभीर प्रकृति के अपराधी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन करते हुए तथा तकनीकि शाखा के सहयोग से अनुसंधान के क्रम में आज दिनांक 26.11.2023 को दोनों हत्या के आरोपी पर तुरी पुरती पिता स्व० सुखराम पुरती, तथा बोंज लागुरी उर्फ कोचेमोचे पिता स्व० टेपोय को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त ने अपने किये गये अपराध को स्वीकार कर लिया है एवं स्वीकारोक्ति बयान के आधार उनके निशानदेही पर घटना स्थल से प्रयुक्त लोहे के दाउली को भी बरामद कर लिया गया है। दोनों अभियुक्तों ने मृतिका को जान से मारने का मुख्य कारण पूजा पाठ करने एवं डायन के रुप में स्वंय चिन्हित कर योजना बनाकर मारने की बात बतायी है। छापामारी अभियान में जेटेया थाना प्रभारी बिपिन चन्द्र महतो, बालेश्वर उराँव-थाना प्रभारी, हाटगम्हरिया,हवलदार बलदेव सिंह मुण्डा सैट 56 जेटेया थाना,हवलदार अंद्रियस सांगा सैट 56 जेटेया थाना तथा सैट 56 के सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment