Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

राजेन्द्र विद्यालय में साइबर सुरक्षा पर सेमिनार आयोजित किया गया , Seminar on cyber security organized in Rajendra Vidyalaya


जमशेदपुर।
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर हर वर्ष यह दिवस स्वतन्त्रता सेनानी मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के सम्मान में उनके जन्मदिन पर 11 नवंबर को  मनाया जाता है। बिहार एसोसिएशन की शिक्षण ईकाई ने भी शनिवार को यह दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर  राजेंद्र विद्यालय, बिहार एसोसिएशन द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं ने साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के माध्यम से 8-16 वर्ष के युवा वर्ग को जागरूक करने के लिए आइ. पी. एस. अधिकारी प्रभात कुमार को आमंत्रित किया। 

वर्तमान समय में ये  जेएपी -6 जमशेदपुर के कमांडेंट के रूप में पदासीन हैं। उन्होंने अपने वक्तव्य के माध्यम से बच्चों को जागरूक  किया। उन्होंने बच्चो को सर्वप्रथम मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने यह कहा कि इंटरनेट पर जो भी तथ्य आप देखते हैं, वो कभी मिटाया नहीं जा सकता, इसलिए स्मार्ट फोन का प्रयोग कम से कम करें  या अपने व्यक्तिगत ब्योरे को न बताएँ। इससे कुछ हद तक साइबर क्राइम को रोका जा सकता है। इसके साथ उन्होंने दर्शकों की सभी समस्याओं का समाधान भी बताया।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बिहार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ एस. के. सिंह, महासचिव सी. पी. एन सिंह, की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर राजेन्द्र विद्यालय साकची शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती जयंती सिंह, बी.ए. इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रधानाचार्या इन्चार्ज अनुमिता सेन गुप्ता, राजेन्द्र विद्यालय घुटिया शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती खुशबू ठाकुर उपस्थित थी। मंच का संचालन कक्षा दस के विद्यार्थी आदित्य पाण्डेय और मालविका ने किया।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template