Ichagarh

शैलेन्द्र टुडु बने चौका थाना के थाना प्रभारी ,Shailendra Tudu became station in-charge of Chauka police station.

ईचागढ़।  सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में शैलेंद्र टुडू ने अपना प्रभार ग्रहण किया। श्री टुडु शुक्रवार को चौक थाना में पदभार ग्रहण किया। वहीं थाना के पदाधिकारीयों ने उन्ह…

शैलेन्द्र टुडु बने चौका थाना के थाना प्रभारी ,Shailendra Tudu became station in-charge of Chauka police station.

 


ईचागढ़। सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में शैलेंद्र टुडू ने अपना प्रभार ग्रहण किया। श्री टुडु शुक्रवार को चौक थाना में पदभार ग्रहण किया। वहीं थाना के पदाधिकारीयों ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मालूम हो कि पूर्व थाना प्रभारी पर चल रहे जांच के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार द्वारा उन्हे हटा दिया गया है। जिसके बाद नए थाना प्रभारी के रूप में जिला कप्तान द्वारा शैलेंद्र टुडू को नए प्रभारी के रूप में पद स्थापित किया गया। 

नए थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने प्रभार ग्रहण करने के बाद कहा कि क्षेत्र में आम जनता की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होगी । उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार पर अंकुश लगाए जाएंगे। अपराधियों पर नकेल कसा जाएगा। विधि व्यवस्था पूर्ण रूप से सुचारू करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिला के पुलिस कप्तान द्वारा दिए गए उत्तर दायित्व का पुरे लगन व मेहनत के साथ निर्वहन करने का प्रयास किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पुलिस, पब्लिक संबंध को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने थाना क्षेत्र के आवाम से सहयोग करने का भी अपील किया। शैलेन्द्र टुडु ईचागढ़ थाना में पदस्थापित थे एवं वे काफी मिलनसार, मृदुभाषी व उदार चरित्र के पदाधिकारी के रूप में पहचान बना चुके हैं। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के जनताओं ने भी उन्हें थाना प्रभारी बनाए जाने से एसपी डॉ बिमल कुमार को बधाई दिया है।


Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280