Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

शहीद कालीचरण बोदरा मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता 30 से, प्रतियोगिता में 32 टीमों के बीच होगी प्रतिस्पर्धा, Shaheed Kalicharan Bodra Memorial Football Competition from 30th, 32 teams will compete in the competition,


चाईबासा। नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद होनेवाले झारखंड पुलिस के जवान कालीचरण बोदरा की याद में इस वर्ष भी फुटबॉल टुर्नामेंट आयोजित किया जायेगा। आयोजन समिति के पदाधिकारी हरीश बोदरा ने बताया कि शहीद कालीचरण बोदरा मेमोरियल फुटबॉल टुर्नामेंट का आयोजन हाटगम्हरिया प्रखंड के कुशमुंडा गांव के लांडूसाई टोले में ग्रीन ज्योति मार्शल क्लब के तत्वावधान में 30 तथा 31 दिसंबर को होगा। इसकी तैयारी चल रही है।

 प्रतियोगिता में 32 टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। शीर्ष चार विजेता टीमों को खस्सी तथा नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दिया जायेगा। हरीश बोदरा ने बताया कि झारखंड पुलिस के जवान कालीचरण बोदरा चौका थाना क्षेत्र में 21 मार्च 2010 को एक नक्सल विरोधी अभियान में शहीद हुए थे। सरायकेला-खरसावां जिले के गठन के बाद उसमें नक्सली मुठभेड़ में शहीद होनेवाले कालीचरण बोदरा पहले जवान थे। वे हाटगम्हरिया प्रखंड के कुशमुंडा गांव के लांडूसाई टोले के रहनेवाले थे।

उन्हीं की शहादत को स्मृति में जिंदा रखने के लिये प्रतिवर्ष लांडूसाई में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है, ताकि दूसरे युवाओं को भी उनकी शहादत से देशसेवा की प्रेरणा मिल सके।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.