Chaibasa

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में चाईबासा से जाएंगे 4000 कार्यकर्ता : विधायक दीपक बिरुवा, 4000 workers will go from Chaibasa to Chief Minister Hemant Soren's program: MLA Deepak Biruwa

 झींकपानी, टोंटो एवं हाटगम्हारिया प्रखंड समिति के पदाधिकारियों के साथ की बैठक चाईबासा। राज्य सरकार की ओर से समूचे झारखंड में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पंचायत स्तर पर चलाई जा रही है। इ…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में चाईबासा से जाएंगे 4000 कार्यकर्ता : विधायक दीपक बिरुवा, 4000 workers will go from Chaibasa to Chief Minister Hemant Soren's program: MLA Deepak Biruwa

 झींकपानी, टोंटो एवं हाटगम्हारिया प्रखंड समिति के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

चाईबासा। राज्य सरकार की ओर से समूचे झारखंड में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पंचायत स्तर पर चलाई जा रही है। इसकी समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी जिले में जिला स्तरीय आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कराकर पधार रहे हैं। पश्चिम सिंहभूम जिला के मंझारी प्रखंड के हाई स्कूल मैदान मंझारी में 16 दिसंबर को जिला स्तरीय आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिरकत करेंगे। 

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए झामुमो के नेताओं ने जोर-जोर से तैयारी कर रहे हैं। चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपक बिरुवा ने गुरुवार को झींकपानी कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर, झींकपानी, टोंटो, हाटगम्हारिया प्रखंड समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चाईबासा विधानसभा क्षेत्र से 4 हजार की संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचने की सहमति जताई गई। इसके लिए विभिन्न रणनीति बनाई गई।


Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280